खेल डेस्क. भारत ने श्रीलंका को तीन टी-20 की सीरीज में 2-0 से हरा दिया। शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 78 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लंकाई टीम को छठी बार सीरीज में हराया। दोनों टीमों के बीच अब तक सात सीरीज हुए, जिसमें एक ड्रॉ रहा।
भारत ने मैच में पहले 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.5 ओवर में 123 रन ही बना सकी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनके 44 मैच में 53 विकेट हो गए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा।
नवदीप मैन ऑफ द सीरीज और शार्दुल मैन ऑफ द मैच चुने गए
लोकेश राहुल और शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल ने 54 और धवन ने 52 रन बनाए। आखिरी ओवरों में शार्दुल ठाकुर और मनीष पांडेय ने 15 गेंद पर 37 रन की साझेदारी की। शार्दुल छह गेंद पर 22 रन और मनीष 18 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर सनदकन को तीन सफलता मिली। नवदीप सैनी को मैन ऑफ द सीरीज और शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दोनों टीमों के बीच सिर्फ 2009 में एक सीरीज ड्रॉ हुआ
साल | सीरीज में मैच | कौन जीता |
2019 | 3 | भारत 2-0 से जीता |
2017 | 3 | भारत 3-0 से जीता |
2017 | 1 | भारत 1-0 से जीता |
2016 | 3 | भारत 2-1 से जीता |
2012 | 1 | भारत 1-0 से जीता |
2009 | 2 | 1-1 से बराबर |
2009 | 1 | भारत 1-0 से जीता |
टी-20 में भारत के टॉप गेंदबाज
गेंदबाज | विकेट |
जसप्रीत बुमराह | 53 |
रविचंद्रन अश्विन | 52 |
युजवेंद्र चहल | 52 |
भुवनेश्वर कुमार | 41 |
कुलदीप यादव | 39 |
हार्दिक पंड्या | 38 |
धनंजय ने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया
धनंजय डी सिल्वा 57 रन बनाकर सैनी की गेंद पर बुमराह को कैच थमा बैठे। यह उनके करियर का दूसरा अर्धशतक है। एंजेलो मैथ्यूज 31 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यूज ने धनंजय के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। दसुन शनाका (9) को शार्दुल ने पवेलियन भेजा। हसरंगा (0) को चहल ने रनआउट किया। दनुष्का गुणतिलका (1) को जसप्रीत बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। अविष्का फर्नांडो (9) को शार्दुल ठाकुर ने श्रेयस के हाथों कैच कराया। ओशादा फर्नांडो (2) को मनीष पांडेय ने रनआउट किया। कुशल परेरा (7) को नवदीप सैनी ने बोल्ड किया।
सैमसन की साढ़े चार साल बाद वापसी, लेकिन छह रन ही बना सके
संजू सैमसन को कप्तान कोहली की जगह तीसरे नंबर पर भेजा गया। वे 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली गेंद पर ही छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर हसरंगा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए। कोहली 26 रन बनाकर रन आउट हुए। वे छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। वॉशिंगटन सुंदर (0) पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए।
धवन ने करियर का 10वां अर्धशतक लगाया
शिखर धवन 36 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके करियर का 10वां अर्धशतक है। सनदकन की गेंद पर गुणतिलका ने उनका कैच लिया। धवन ने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 97 रन की साझेदारी की। राहुल ने करियर का 9वां अर्धशतक लगाया।
पंत के साथ कुलदीप और शिवम दुबे भी बाहर
इससे पहले टीम इंडिया ने तीन बदलाव करते हुए युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और मनीष पांडेय को टीम में शामिल किया। कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और शिवम दुबे को आराम दिया गया। सैमसन साढ़े चार साल बाद टीम में वापस आए। उन्होंने पिछला मैच में जुलाई 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
स्कोरकार्ड: भारत
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
लोकेश राहुल स्टंप कुशल परेरा बो, सनदकन | 54 | 36 | 5 | 1 |
शिखर धवन कै. गुणतिलका बो. सनदकन | 52 | 36 | 7 | 1 |
संजू सैमसन एलबीडब्ल्यू बो. हसरंगा | 6 | 2 | 0 | 1 |
मनीष पांडेय नाबाद | 31 | 18 | 4 | 0 |
श्रेयस अय्यर कै. एंड बो, सनदकन | 4 | 2 | 1 | 0 |
विराट कोहली रनआउट (गुणतिलका/कुशल) | 26 | 17 | 2 | 1 |
वॉशिंगटन सुंदर कै. सनदकन बो. लहिरू | 0 | 1 | 0 | 0 |
शार्दुल ठाकुर नाबाद | 22 | 8 | 1 | 2 |
रन: 201/6, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 6.
विकेट पतन: 97/1, 106/2, 118/3, 122/4, 164/5, 164/6.
गेंदबाज: लसिथ मलिंगा: 4-0-40-0, एंजेलो मैथ्यूज: 3-0-38-0, धनंजय डी सिल्वा: 1-0-13-0, लहिरू कुमारा: 4-0-46-1, वनिंदु हसरंगा: 4-0-27-1, लक्षण सनदकन: 4-0-35-3.
स्कोरकार्ड: श्रीलंका
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
दनुष्का गुणतिलका कै. सुंदर बो. बुमराह | 1 | 2 | 0 | 0 |
अविष्का फर्नांडो कै. अय्यर बो. शार्दुल | 9 | 7 | 0 | 1 |
कुशल परेरा बो. सैनी | 7 | 10 | 1 | 0 |
ओशादा फर्नांडो रनआउट (मनीष) | 2 | 5 | 0 | 0 |
एंजेलो मैथ्यूज कै. मनीष बो. सुंदर | 31 | 20 | 1 | 3 |
धनंजय डी सिल्वा कै. बुमराह बो. सैनी | 57 | 36 | 8 | 1 |
दसुन शनाका कै. एंड बो. शार्दुल | 9 | 9 | 0 | 1 |
वनिंदु शनाका रनआउट (चहल) | 0 | 2 | 0 | 0 |
लक्षण सनदकन स्टंप सैमसन बो. सुंदर | 1 | 2 | 0 | 0 |
लसिथ मलिंगा कै. कोहली बो. सैनी | 0 | 1 | 0 | 0 |
लहिरू कुमारा नाबाद | 1 | 1 | 0 | 0 |
रन: 123/10, ओवर: 15.5, एक्स्ट्रा: 5.
विकेट पतन: 5/1, 11/2, 15/3, 26/4, 94/5, 110/6, 110/7, 118/8, 122/9, 123/10.
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह: 2-1-5-1, शार्दुल ठाकुर: 3-0-19-2, नवदीप सैनी: 3.5-0-28-3, वॉशिंगटन सुंदर: 4-0-37-2, युजवेंद्र चहल: 3-0-33-0.